Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
आज सैफी नगर में एक उल्लू मांझे में उलझ कर गुलमोहर के पेड़ पर फंस गया। वह करीब 35 फीट की ऊंचाई पर उल्टा लटका हुआ था और उड़ने के प्रयास कर रहा था। आसपास रहने वालों की जब उस पर नज़र पड़ी तो उन्होंने जमा हो कर उसे रेस्क्यू करने की सोची। हालांकि ऊंचाई अधिक होने की वजह से लोग कुछ कर नहीं पा रहे थे। फिर कुछ लोगों ने वन विभाग, चिड़ियाघर और नगर निगम के अधिकारीयों को सूचित कर उनसे मदद मांगी लेकिन सभी लोग एक-दूसरे पर ज़िम्मेदारी ढोलते रहे। अंत में वन विभाग की एक टीम रेस्क्यू के लिए रवाना की गई। हालांकि इस दौरान रहवासी प्रयास करते रहे और आखिर वन विभाग की टीम के पहुँचने के पहले ही उन्होंने उल्लू को रेस्क्यू कर लिया। इस रेस्क्यू अभियान में बेसिक्स एनजीओ के अंकुश जी, रहवासियों में बुरहानुद्दीन जी बाबजी, इब्राहिम जी बादशाह, गजानन जी यादव और कुछ अन्य लोगों का अहम योगदान रहा। बाद में उल्लू को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया। 

Category

🗞
News

Recommended