Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
किसान आंदोलन के लिए आज अहम दिन है. सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) आज दिल्ली में डटे किसानों से संबंधित सभी मामलों की सुनवाई करेगा. केंद्र सरकार और किसानों के बीच आठ दौर की बातचीत बेनतीजा रही है. सरकार ने अपना पक्ष रखने के लिए विस्तृत तैयारी की है. कृषि कानूनों (Farm Laws) के खिलाफ किसानों का आंदोलन करीब 47 दिन से जारी है. प्रदर्शन को लेकर कोर्ट में कई याचिकाएं लगी हैं. ऐसी एक याचिका में कहा गया था कि किसानों के प्रदर्शन से रोजाना करीब 3,500 करोड़ का नुकसान हो रहा है. उस अर्जी में दिल्ली की सीमाओं को अदालती आदेश के जरिए खाली कराने की मांग की गई है.
#Farmersprotest2020 #AgricultureLaws #BJP #Narendrasinghtomar #Supremecourt

Category

🗞
News

Recommended