Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के आखिरी दिन सोमवार को जब ऑस्ट्रेलियाई टीम मैदान पर उतरी थी तो भारत के खिलाफ उसकी जीत उसके करीब दिख रही थी. लेकिन मेहमान टीम के बल्लेबाज ऋषभ पंत (97), चेतेश्वर पुजारा (77), टिकाऊ हनुमा विहारी और रविचंद्रन अश्विन ने अद्भुत बल्लेबाजी करते हुए आस्ट्रेलिया की जीत के अरमानों पर पानी फेरते हुए मैच ड्रॉ करा दिया. भारत को ऑस्ट्रेलिया ने 407 रनों का विशाल लक्ष्य दिया था जिसके जवाब में चौथे दिन भारत ने अपने दो विकेट 98 रनों पर गंवा दिए थे। पांचवें दिन ऑस्ट्रेलिया को भारत के सिर्फ आठ विकेट लेने थे. विकेट पर थे भारत के कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे और पुजारा।

Category

🥇
Sports

Recommended