Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
केंद्र व राज्य सरकार के कड़े निर्देशों के बाद भी लापरवाह अधिकारी सुधरने का नाम नही ले रहे है सरकार के मंसूबों पर पानी फेरते हुए अपनी मनमानी पर उतारू है जो सरकार के सभी पत्रों को शौचालय मुहैया कराए जाने के दावों की पोल खोल रहे है

ऐसा ही एक मामला हमीरपुर जिले के कुरारा विकास खंड के भैंसापाली गाँव से सामने आया है जहां पर अभी भी आधा सैकड़ा से अधिक लोगों को शौचालय नही मिला है और मिला है तो बस एक प्रस्तुति लेटर मिला है लेकिन उन्हें शौचालय नही मिला जिसके कारण आज भी यहां के ग्रामीण खुले में शौच को जाने को मजबूर है और जब इस विषय मे ग्रामीणों से जानकारी मांगी गई तो उन्होंने कहा कि हमे शौचालय नही मिला है तो कुछ ने कहा कि हमे सिर्फ एक ही शौचालय की क़िस्त मिली है और दूसरी अभी तक नही मिली है जिस वजह से लोगों के गड्ढे खुदे ही पड़े रह गए और आज तक ग्रामीणों को शौचालय नही मिल सके साथ ही ग्रामीणों ने सचिव व खण्ड विकास अधिकारी पर कई बार शिकायत करने के बाद सुनवाई न करने का आरोप लगाया है फिलहाल ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र लिखकर न्यायिक जांच करने का अनुरोध किया है और जल्द कोई हल नही निकलने पर धरना देने की चेतावनी दी है

Category

🗞
News

Recommended