Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
1 सप्ताह से गांव में लोगों से संपर्क करने वाली ये महिलाएं अपने को एक कंपनी का बता रही थी एजेंट। विश्वास मे लेने के लिए पहले कम रेट पर दिए बर्तन व जेवर के दूगने दाम। चौरी थाना क्षेत्र के मानिकपुर समलकोट भकोड़ा पाठकान गांव से दो ठग महिलाएं गहना साफ करने एवं कम रेट में बर्तन देने की बात कर दर्जनों लोगों को ठग कर उनसे लाखों रुपए के जेवर लेकर फरार हो गई। बुधवार की सुबह जब नामित समय पर वे ठग महिलाएं सामान लेकर नहीं आई तो लोग उनकी खोजबीन की गई, बताए गए पते पर जब लोग पहुंचे तो वहां कोई नहीं मिला तब लोगों को ठगे जाने का एहसास हुआ। बताया जाता है कि इन गांवों में 1 सप्ताह पहले दो महिलाएं पहुंची और लोगों को एक नामी कंपनी का एजेंट बताकर बताया कि पुराने बर्तन व पुराने जेवर देने पर उसके एवज में जहाँ कम रेट बर्तन दिया जाएगा।वही जेवर के सफाई के साथ उनके दूने दाम दिए जाएंगे। 

Category

🗞
News

Recommended