Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
लखीमपुर खीरी:-खण्ड विकास अधिकारी मितौली चन्दन देव पांडे ने ग्राम पंचायत तेंदुआ के मजरा लोहन्ना में संचालित पशुआश्रय केंद्र पर पशुओं की देख रेख में लगे तीमारदारों को गर्म कम्बल देते हुए उनके सेवाकार्यो की सराहना की।कठिना नदी के किनारे बने इस पशुआश्रय स्थल पर कड़ाके की ठंड में गोवंशीय पशुओं की रखवाली में लगे श्रमिक,तीमारदार,रोजगार सेवक तथा ग्रामपंचायत विकास अधिकारी बीडीओ के निर्देश पर अपनी सेवाएं दे रहे है।तथा स्वयं बीडीओ द्वारा दूसरे तीसरे दिन गोशाला जाकर हाल हकीकत भी जानी जा रही है।

Category

🗞
News

Recommended