Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
प्लाट पर कब्जे को लेकर भाजपा नेता ने तोड़ी प्लाट की दीवार, आशीष हुए गंभीर रूप से घायल। उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर में कटरा के मोहल्ला बंगशान में नेशनल हाईवे किनारे प्लाट पर आशीष अग्रवाल द्वारा दीवार बनाई गई थी।भाजपा नेता द्वारा दीवार को तोड़ने पर विवाद हो गया। दीवार तोड़ने का विरोध करने पर आशीष अग्रवाल पर जानलेवा हमला हो गया। जिसमें आशीष अग्रवाल गंभीर रूप से घायल हो गए और दीवार भी टूट गई। तत्काल सूचना पाकर मौके पर पहुंची कटरा पुलिस ने गंभीर रूप से घायल आशीष अग्रवाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहाँ हालत सीरियस होने के कारण डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि कटरा पुलिस ने भाजपा नेता राजीव कश्यप को मौके पर पकड़ कर हिरासत में ले लिया कटरा पुलिस ने चार नामजद तथा 35 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Category

🗞
News

Recommended