Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
सिंधौली। पुलिस ने संजीव हत्याकांड का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास संजीव का मोबाइल भी बरामद हुआ। सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव गोरा रायपुर निवासी संजीव दीक्षित 13 जनवरी की शाम चार बजे बाजार जाने की बात कहकर घर से निकले थे। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका। 14 जनवरी की सुबह संजीव का शव घर से कुछ दूर पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी। संजीव के पुत्र अंशुल दीक्षित की ओर से दी गई तहरीर पर 15 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसमें गांव के ही मनोज अवस्थी और मलखान पर शक जाहिर किया गया था। पुलिस ने मनोज और मलखान को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो दोनों ने अपना अपराध कबूल कर लिया।

Category

🗞
News

Recommended