Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
लखीमपुर खीरी जिले में यातायात माह का आगाज हुआ। कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, एसपी विजय ढुल ने संयुक्त रूप से जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस दौरान मुख्य रूप से अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी-सदर अरविंद वर्मा,एआरटीओ (प्रशासन) आलोक कुमार सिंह, एआरटीओ (प्रवर्तन) रमेश कुमार चौबे, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बुद्ध प्रिय सिंह, यात्री कर अधिकारी श्रीराम कश्यप व उपनिरीक्षक (यातायात) सूर्यमणि यादव की मौजूद रहे। कलेक्ट्रेट में डीएम-एसपी ने दोपहिया एवं चार पहिया वाहनों पर यातायात जागरूकता से स्टीकर चिपकाकर आमजन से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देश पर सोमवार से यातायात माह से प्रारंभ होकर 17 फरवरी तक चलेगा। जिसमें परिवहन, रोडवेज, पुलिस, बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा व लोक निर्माण विभाग द्वारा यातायात जागरूकता से संबंधित विविध कार्यक्रमों का सिलसिलेवार आयोजन करेंगे। यातायात जागरूकता रथ पूरे माह जिलेभर के गांव गली मोहल्ले में जाकर आमजन को यातायात नियमों का पालन करे।

Category

🗞
News

Recommended