Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
झांसी में चोरों ने एक साथ आधा दर्जन घरों को अपना निशाना बनाया, जिसमें नगदी, जेवरात, बाइक और असलहा समेत लाखों रुपए की नकदी व जेवरात पर हाथ साफ किया है। दरअसल मोठ थाना क्षेत्र के ग्राम अमरा में बीती रात्रि हथियारों से लैस बदमाशों ने आधा दर्जन घरों को अपना निशाना बनाया, जिसमें अज्ञात बदमाश लाइसेंसी बंदूक, नगदी, जेवरात समेत घर के बाहर रखी बाइक लेकर चंपत हो गए। वहीं देर रात्रि घर के लोगों ने जब यह देखा तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया। वही लोगों ने एक दूसरे को इसकी सूचना दी। तब जाकर कही लोगों को पता चला कि आधा दर्जन घरों में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने संबंधित मोठ थाना पुलिस को दी। जिसमें सुधीर पाराशर ने जानकारी देते हुए बताया कि उसके घर बदमाश घुसे और चोरी कि वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल घर के लोगों के जागने पर बदमाश फरार हो गए। वही आनंद नारायण पाराशर ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके घर में लाइसेंसी बंदूक और लगभग एक लाख सन्तावन हजार रुपये लेकर फरार हो गए।

Category

🗞
News

Recommended