Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शामली।कई दिनों की राहत के बाद एक बार फिर सर्दी ने अपना सितम ढहाना शुरू कर दिया है। रविवार को अचानक पारा गिरने और शीत लहर के चलते हाड़ कंपा देने वाली ठंड से लोग परेशान रहे। दिनभर सूर्य के दर्शन न होने से सर्दी की मार काफी तीखी रही। रविवार होने के कारण बाजार भी बंद रहे और शहर सुनसान नजर आया। मौसम विभाग द्वारा सर्दी को लेकर चेतावनी जारी की गयी थी, जिसमें रविवार को जनपद में भी सर्दी का असर देखने को मिला। रविवार की देर रात्रि के समय से तापमान में हुई गिरावट ने रूकने का नाम नही लिया। देर रात्रि जहां तापमान 5 डिग्री तक पहुंचा तो दिन में तापमान 16 डिग्री तक बना रहा। दिन भर कोहरा छाया रहा। 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओ का बहाव बना रहा और हवाओं की ठंडक ने कंपकंपाने के लिए मजबूर कर दिया। वही सूर्य भी पूरे दिन आसमान में छाए कोहरे व बादलों में छिपा रहा और धूप के दर्शन ना होने के कारण लोग घरों में दुबके रहे।

Category

🗞
News

Recommended