Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
इंदौर के पास महू छावनी क्षेत्र में गणतंत्र दिवस की निगरानी के दौरान आर्मी इंटेलिजेंस और सीएमपी ने एक नटवरलाल को पकड़ा है जो सेना की वर्दी में घूम रहा था पकड़े गए आरोपी का नाम मिथुन पिता रामप्रसाद निवासी राजगढ़ ब्यावरा मध्य प्रदेश बताया गया है। आर्मी इंटेलिजेंस की महू विंग के अधिकारी और जवानों द्वारा छावनी क्षेत्र मे गणतंत्र दिवस के मद्देनजर चौकसी की जा रही थी। इसी दौरान सेना की वर्दी धारी एक युवक पर अधिकारियों की नजर पड़ी जिस की वर्दी सहित उसके द्वारा लगाई गई हेड कैप तथा बिहार रेजीमेंट का मोनो गलत लगा पाए जाने पर आर्मी इंटेलिजेंस और सीएमपी के अधिकारियों को उसके ऊपर संदेह हुआ जिसके बाद अधिकारियों द्वारा सकती से पूछताछ करने पर वह फर्जी निकला। आर्मी इंटेलिजेंस को उसके पास से फर्जी आई कार्ड व् पेन्ड़्राईव भी मिली है जिसमे खुद को बिहार रेजिमेंट का सैनिक होना बताया है। पूछताछ के बाद उसे स्थानीय पुलिस को सौप कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

Category

🗞
News

Recommended