Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
उन्नाव जनपद के असोहा थाना क्षेत्र के बबुरहा गांव में दो किशोरियों की मौत और तीसरी की हालत गंभीर होने के बाद सकते में आए पुलिस प्रशासन ने घटनास्थल को कब्जे में ले लिया है। पीड़ित परिवार को नजरबंद कर दिया है। किसी को उनसे बात करने की अनुमति नहीं है। यहां तक कि मीडिया के लोगों को भी आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। एक तरह से इलाके को सील कर दिया गया है। अधिकारी मान रहे हैं कि घटना बेहद गंभीर है।  चारा लेने गई तीन किशोरियां एक दूसरे से बंधीं मिलीं बबुरहा गांव के संतोष वर्मा की बेटी कोमल (16), सूरज पाल वर्मा की पुत्री काजल (13) और सूरज बली की बेटी रोशनी (17)  दोपहर बाद मवेशियों के लिए चारा लेने खेत में गई थीं। देर शाम तक जब तीनों घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू कर दी। सूरजपाल के खेत में पहुंचे तो तीनों किशोरियां अचेत पड़ी थीं। एक ही दुपट्टे से तीनों के हाथ बंधे थे। कोमल और काजल की मौत हो चुकी थी। रोशनी की सांसें चल रही थीं। रोशनी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

Category

🗞
News
Comments

Recommended