Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
बिहार। पेट्रोल - डीजल और रसोई गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों का असर प्रदेशों के बजट सत्र पर भी दिख रहा है। उत्तर प्रदेश में गुरुवार को शुरू हुए बजट सत्र के दौरान विधानभवन गेट पर विपक्षी दलों के सदस्यों ने प्रदर्शन किया। शुक्रवार को बिहार में शुरू हुए बजट सत्र के दौरान राजद समेत अन्य विपक्षी दलों ने भी कृषि कानूनों और पेट्रोल डीजल के दामों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध जताते हुए राजद विधायक साइकिल चलाकर विधानभवन पहुंचे, वहीं कांग्रेस विधायक चूल्हा और लकड़ी लेकर पहुंचे। सीपीआई-एमएल, सीपीएम समेत अन्य वाम दलों ने भी विधानभवन के बाहर प्रदर्शन किया।

Category

🗞
News

Recommended