Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
पवित्र नगरी अमरकंटक में मुख्यमंत्री ने की माँ नर्मदा की पूजा अर्चना अनूपपुर / प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी पत्नी श्रीमती साधना सिंह के साथ आज धार्मिक एवं पवित्र नगरी अमरकंटक में मां नर्मदा के उद्गम स्थल में माँ नर्मदा की पूजा अर्चना की तथा प्रदेश की उत्तरोत्तर तरक्की एवं खुशहाली तथा नागरिकों की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज मां नर्मदा के उद्गम स्थल अमरकंटक में तीन दिवसीय मां नर्मदा जन्मोत्सव के दूसरे दिन माँ का पूजन किया। पंडित उमेश द्विवेदी उर्फ बंटी, पंडित उत्तम प्रसाद द्विवेदी एवं पंडित कामता प्रसाद द्विवेदी उर्फ नीलू महाराज ने उद्गम स्थल पर विधि-विधान से पूजा सम्पन्न कराई। इस अवसर पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुश्री उमा भारती, क्षेत्रीय सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह, कलेक्टर श्री चन्द्रमोहन ठाकुर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रूपमती सिंह उपस्थित थे।

Category

🗞
News
Comments

Recommended