Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
लखीमपुर खीरीपुलिस अधीक्षक खीरी,विजय ढुल के निर्देशन में जनपद खीरी पुलिस द्वारा अपराध की रोकथाम व शातिर अपराधियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही निरंतर की जा रही है। खीरी पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के अंतर्गत अपराध से अर्जित की गयी संपत्ति के जब्तीकरण की कार्यवाही के क्रम में पूर्व में 22 अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल चार करोड़ साठ लाख तिरानवे हजार सात सौ नवासी रूपए (4,60,93,789/- रू0) की चल व अचल सम्पत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही की जा चुकी है। इसी क्रम में दिनांक 20.02.21 को थाना धौरहरा पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा शातिर हिस्ट्रीशीटर अपराधी मिश्रीलाल पुत्र पुत्तूलाल कोरी एवं उसके गैंग के अन्य सदस्य शोभित, रोहित नि0गण मो0 कोरियाना मनिहार वार्ड कस्बा व थाना धौरहरा खीरी के विरूद्ध गैगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के अंतर्गत लगभग एक करोड़ पांच लाख तैंतीस हजार पांच सौ पचपन रूपये (1,05,33,555/- रू0) कीमत की संपत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी है।

Category

🗞
News

Recommended