Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
मैं बुंदेलखंड की ऐसी पावन धरा को प्रणाम करता हूं - स्वतंत्र देव सिंह
#main bundelkhand #ki dharti ko #pranam krta hu
ललितपुर सदस्य विधान परिषद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मंगलवार को सुवह करीब 11:30 अपने एक दिवसीय भृमण पर जनपद के विकास खण्ड विरधा के स्थानीय कस्बा पहुंचे। जहां उनके साथ कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह श्रम राज्यमंत्री मन्नू कोरी सदर विधायक रामरतन कुशवाहा भाजपा जिला अध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी के साथ तमाम पदाधिकारी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। हालांकि करीब डेढ़ घण्टा की देर होने की वजह से एन वक्त पर उनके कार्यक्रम में प्रमुख परिवर्तन हुआ और वह सीधा कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए। जबकि उन्हें सुबह 10:00 बजे ललितपुर पहुंचना था और हाइवे स्थित होटल आर्यन इन में बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाना था।

Category

🗞
News

Recommended