Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
रास्ता साफ करने को लेकर पुलिस ने दिखाया यह अमानवीय रूप
#Police ne dikhaya #Amanviya chehra #Yah hai mamla
बिजनौर उत्तर प्रदेश पुलिस के अमानवीय चेहरों की करतूतें अक्सर सामने आती रहती हैं। बिजनौर में भी पुलिस की ऐसी ही एक तस्वीर सामने आई है। जहां खाकी वर्दी पहने एक दरोगा गरीब सब्जी वाले के साथ दुर्व्यवहार करता हुआ नजर आ रहा है और पैरों के जूते से उसकी सब्ज़ी को हटा रहा है । गरीब सब्जी वाले के साथ खाकी वर्दी पहने दरोगा की करतूत की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पुलिस अधीक्षक बिजनौर की संज्ञान में वायरल वीडियो आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस क्षेत्राधिकारी को वायरल वीडियो की जांच कर दरोगा के खिलाफ कार्यवाही के लिए आदेश दिए हैं।

Category

🗞
News

Recommended