Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
लखीमपुर खीरी:-दिनांक 07.03.21 को थाना गोला पर वादी रविन्द्र सिंह पुत्र जोगिन्दर सिंह निवासी कन्धईपुर थाना मैलानी जनपद खीरी ने सूचना दी कि उनके जीजा जसपाल सिंह उम्र लगभग 55 वर्ष पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी रामपुर गोकुल थाना गोला जनपद खीरी दिनांक 06.03.21 को अपने घर से मोटरसाइकिल से गोला गए थे जो वापस घर नही लौटे। शाम 17:00 बजे उनके पुत्र रंजीत के मोबाइल पर गुमशुदा पिता जसपाल द्वारा स्वयं कॉल कर बताया गया कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनका अपहरण कर लिया गया है तथा 25 लाख रुपये की फिरौती की मांग की गई है। सूचना पर थाना गोला पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक खीरी, श्री विजय ढुल द्वारा क्राइम ब्रान्च को घटना के अनावरण हेतु निर्देशित किया गया।क्राइम ब्रान्च द्वारा मोबाईल सर्विलांस एवं ह्यूमन इंटेलिजेन्स की सहायता से जसपाल सिंह उपरोक्त को बेहजम-कस्ता मार्ग से आज प्रात: सकुशल बरामद किया गया। पूछताछ में जसपाल सिंह द्वारा बताया गया कि उन पर 22 लाख रुपये का कर्जा है।

Category

🗞
News

Recommended