Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
खुद पर गोली चलवाने वाले मोहनलालगंज से बीजेपी सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष का एक वीडियो सामने आया है। कई दिनों से फरार चल रहे आयुष ने वीडियो संदेश में अपनी पत्नी अंकिता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आयुष का कहना है कि उसने खुद पर गोली नहीं चलवाई थी। आयुष ने कहा कि खुद पर गोली चलवाने का रिस्क नहीं ले सकता था, क्योंकि थोड़ा सा‍ भी इधर-उधर हो जाता तो जान भी जा सकती थी। आयुष ने कहा कि पत्नी अंकिता ने हनीट्रैप के जरिए फंसाया। ऐसा वह कई अन्य लोगों के साथ भी कर चुकी है।
आयुष ने वीडियो में कहा कि वह लखनऊ आ रहे हैं और वह सरेंडर भी करेगा। आयुष की मांग है कि पुलिस पत्नी अंकिता से भी पूछताछ करे। वह सारे सवालों के जवाब देने को तैयार है। पुलिस हम दोनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करे। आयुष ने अंकिता और उसके परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि 7 महीने पहले मेरी अंकिता से मुलाकात हुई थी। फिर दूसरे दिन वह मुझसे फिजिकल हो गई और शादी का दबाव बनाने लगी। मैं उसके प्यार में पागल था, इसलिए घर वालों के खिलाफ जाकर शादी कर लिया।

Category

🗞
News

Recommended