Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर शाजापुर महिला मोर्चा नगर मंडल द्वारा शाजापुर में कांग्रेस कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया। पदाधिकारियों का मानना है कि हरियाणा में कांग्रेस की किसान रैली के दौरान महिला सशक्तिकरण दिवस 8 मार्च को पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा एवं अन्य नेता गणों द्वारा महिलाओं का अपमान किया गया। कांग्रेस के नेतागण ट्रैक्टर पर बैठकर रैली में सम्मिलित हुए और ट्रैक्टर को धक्का देने एवं खींचने का कार्य महिलाओं से कराया गया। इस कृत्य के विरोध में महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष रितु पाराशर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय के सामने शाजापुर में प्रदर्शन किया एवं महिलाओं के अपमान के लिए कांग्रेस से माफी मांगने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान प्रमुख रुप से भाजपा नगर उपाध्यक्ष मधु कांता दवे, संगीता राठौर, रुकमा माली सहित अनेक महिला कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Category

🗞
News

Recommended