Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शुजालपुर। सरकारी मदद से हार्ट सर्जरी के बाद ठीक हुए बेटे का बर्थडे सर्जरी की तारीख को मनाने बच्चे को लेकर माता-पिता मदद करने वाले शुजालपुर विधायक के पास पहुंचे और घटनाक्रम का स्मरण कराते हुए समय पर मदद कराने के लिए माला पहनाने का प्रयास किया तो विधायक ने बच्चे का स्वागत कर उसके शिक्षण कार्य में मदद का भरोसा दिलाया। शुजालपुर में पोल फैक्ट्री के पीछे श्रमिक का काम करने वाले दिनेश प्रजापति के यहां बीते वर्ष बेटे का जन्म हुआ और 24 दिन के नवजात को अर्जेंट हार्ट सर्जरी होना बताकर मुंबई रेफर किया गया। सर्जरी में 1.85 लाख का खर्च बताया गया। जिस पर शुजालपुर विधायक इंदर सिंह परमार ने जिला प्रशासन से समन्वय कर मरीज को अस्पताल में भर्ती रहते हुए ईमेल के माध्यम से स्टीमेट की स्वीकृति दिलाकर तत्काल ऑपरेशन में मदद दिलाई थी। 12 मार्च को सर्जरी के 1 साल पूरे होने पर माता-पिता अपने बेटे को लेकर स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार के पास पहुंचे और घटनाक्रम का स्मरण कराते हुए बेटे के नवजीवन के लिए समय पर मिली राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की सरकारी सहायता के लिए धन्यवाद दिया।

Category

🗞
News

Recommended