Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। एडीएम मंजूषा राय की कार को एक वाहन ने ओवरटेक करने के बाद पीछे से टक्कर मार दी। जिससे कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। एडीएम ने करीब डेढ़ किलो मीटर पीछाकर टक्कर मारने वाले वाहन को रुकवाया और पुलिस को सूचना दी। इस पर लालघाटी पुलिस मौके पर पहुंची और टक्कर मारने वाले वाहन में सवार युवकों को लालघाटी थाने लाया गया। यहां पूछताछ के बाद मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का होने की बात सामने आई। जिस पर युवकों को कोतवाली थाने भेज दिया गया। मामले में कोतवाली पुलिस ने टक्कर मारने वाले वाहन के चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

Category

🗞
News

Recommended