Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
भारत ने इंग्लैंड को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में सात विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली. भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड को छह विकेट पर 164 रनों पर रोक दिया और फिर 17.5 ओवरों में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. अपना मैच खेल रहे इशान ने सिर्फ 28 गेंदों पर ही अपना अर्धशतक पूरा कर डाला. इशान ने कप्तान कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 94 रनों की साझेदारी की. इशान ने 32 गेंदों पर पांच चौके और चार छक्के लगाए, हालांकि इशान 56 रनों पर पवेलियन लौट गए. इशान ने खुलासा किया कि कैसे रोहित शर्मा ने उनकी मदद की.

Category

🗞
News

Recommended