Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। खाटू श्याम बाबा के फूलों से सजे आकर्षक दरबार के समक्ष गुरुवार रात को भव्य भजन संध्या का आयोजन जिले के ग्राम कोंटा में किया गया। जिसमें सैंकड़ों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने देर रात तक भजनों पर झूमते गाते जयकारे लगाए। इस अवसर पर खाटू श्याम बाबा के भजन गायक मुकेश बांगड़ा जयपुर राजस्थान, गोपाल सोनी,दीपाली यादव, राकेश भावसार ने गणपति वंदना के साथ भजन संध्या शुरू कर देर रात तक एक से बढ़कर एक भजनों की स्वरलहरियां बिखेरी। श्याम मित्र मंडल के तत्वावधान में गुरुवार को हनुमान मंदिर प्रांगण पर भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें श्याम बाबा की ज्योत जल रही थी। इस अवसर पर सजा दो गुलशन को मेरे सरकार आये हैं, नौकर रख ले सांवरे हमें भी एक बार, बस इतनी सी तनखा देना की सुख में रहे मेरा परिवार आदि भजनों की प्रस्तुति दी। तो उपस्थित श्रद्धालु भजनों पर झूमते नजर आए। रात करीब 9 बजे से शुरू हुई भजन संध्या देर रात तक चली, जिसमें श्रद्धालुओं के ऊपर इत्र की वर्षा की गई, जो आकर्षण का केंद्र रही।

Category

🗞
News
Comments

Recommended