Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का शातिर अपराधी गिरफ्तार
#Police muthbhed me #Shatir Apradhi #Giraftar
मेरठ देर रात 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में खाकी की गोली से घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र में हुई। घायल बदमाश के ऊपर जिले के कई थानों में मुकदमें दर्ज हैं। वहीं घायल बदमाश का लिसाड़ी गेट, नौचंदी और ब्रहमपुरी थाना क्षेत्र में आतंक था। इनामी बदमाश का नाम सिराज है और वह थाना लिसाडी गेट क्षेत्र के श्यामनगर का रहने वाला है। थाना लिसाडी गेट प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि वह अपनी पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि एक शातिर किस्म का बदमाश बजौट रोड पर आने वाला है।

Category

🗞
News

Recommended