Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
लंदन: दुनिया को अभी मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का सामना सालों तक करना पड़ेगा। विश्व के टॉप साइंटिस्ट ने कोरोना वायरस को लेकर दुनिया के लिए नई चेतावनी जारी की है। जिसमें उन्होंने कहा है कि अगर आपको कोरोना वायरस से बचना है तो सालों तक मास्क लगाना पड़ेगा और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना पड़ेगा। इंग्लैंड के पब्लिक हेल्थ इम्यूनाइजेशन के हेड मैरी रामसे ने दुनिया के लिए चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि 'अब लोगों को मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग की आदत पड़ गई होगी और अभी दुनिया को इन प्रतिबंधों के साथ ही जीना होगा। देश की अर्थव्यवस्था को इन्हीं प्रतिबंधों के आधार पर बढ़ाना होगा। और जहां कम खतरा है, वहां इकोनॉमी को बढ़ाने पर जोर देना होगा'

Category

🗞
News

Recommended