Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
राजस्थान रॉयल्स के इंग्लिश तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर आईपीएल 2021 के शुरुआती मुकाबलों में नहीं खेल सकेंगे. इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने रविवार को इसकी जानकारी दी. आर्चर कोहनी में चोट के कारण ईलाज के लिए इंग्लैंड वापस लौटेंगे. वह भारत के खिलाफ अहमदाबाद के मोटेरा स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुई पांच मैचों की टी20 सीरीज में शामिल रहे थे. लेकिन ईसीबी ने कहा कि चोट के कारण उन्हें सीरीज में प्रदर्शन करने में दिक्कत का सामना करना पड़ा था. ईसीबी ने बयान में कहा, "बोर्ड की मेडिकल टीम आर्चर की देखरेख करेगी और ईलाज के बाद ही उनकी वापसी होगी. 

Category

🥇
Sports

Recommended