Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
मेरठ। खबर उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से है। यहां एएसपी सूरज राय 22 मार्च को आंखों पर नजर का चश्मा लगा, नार्मल शर्ट-पैंट और कॉलेज स्टूडेंट बनकर मेरठ के भैसाली बस अड्डे के सामने संचालित होटलों में पहुंचे। यहां कॉलेज स्टूडेंट की वेशभूषा देखकर एएसपी सूरज राय को कोई पहचान नहीं सका। इस दौरान उन्होंने कई होटलों से शराब की बोतले खरीदी। अवैध शराब बेचे जाने की सूचना पुष्ट होते ही एएसपी ने इंस्पेक्टर सदर बाजार विजेंद्र पाल राणा को भी फ़ोर्स के साथ बुला लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। मौके से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई है। साथ ही तीनों होटलों को सील कर दिया गया है और मंगलवार को फोरेंसिक टीम जांच करेगी।

Category

🗞
News

Recommended