Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
झाँसी। नगर निगम के सभापति पद के लिए हुआ चुनाव आज भारी उठापटक तथा मैनेजमेंट के बीच संपन्न हो सका। भारतीय जनता पार्टी में ही उपसभापति के लिए कई नाम अचानक सामने आ गए। ऐसी स्थिति में पार्टी के सामने किसी एक नाम पर विचार विमर्श करने को लेकर संकट खड़ा हो गया। शुरुआती दौर में सुनील नैनवानी तथा बंटी सोनी का नाम प्राथमिकता के आधार पर आगे चल रहा था, लेकिन ऐन वक्त पर विरोधी खेमे के सक्रिय हो जाने के कारण इन नामों में एक-दो नामों की और बढ़ोतरी हो गई। इस स्थिति को देखकर भारतीय जनता पार्टी के खेमे में खलबली मच गई। भाजपा की स्थिति को देखकर विपक्ष के कार्यकारिणी के सदस्य भी सक्रिय हो गए। कार्यकारिणी के सदस्यों ने हालांकि सत्ता पक्ष में सेंध लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन वक्त पर पार्टी हाईकमान भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा तथा मेयर राम तीर्थ सिंघल ने दावेदारों में आपसी सामंजस्य बनवाने में सफलता हासिल कर ली। सर्वसम्मति से सुनील नैनवानी ने अपना नामांकन दाखिल किया।

Category

🗞
News

Recommended