Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जिला उपाध्यक्ष एवं कोरोना काल से निरंतर शहरी क्षेत्र में सेवाएं दे रहे। शहरी स्वास्थ्य पर्यवेक्षक जॉय शर्मा ने शुक्रवार को अपना जन्मदिन कोरोना से लोगों को जागरूक करने को लेकर समर्पित किया। उन्होंने लोगों को निशुल्क मास्क बांटे साथ ही कोरोना वायरस संक्रमण रोकथाम में ड्यूटी होने के कारण उन्होंने शुक्रवार को सामने आए कोरोना के नए मरीजों के निवास क्षेत्र में पहुंचकर कार्यवाही की। लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी और नए मरीजों के परिवार जन का स्वास्थ्य के जानकारी भी ली। जॉय शर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमण फिर तेजी से बढ़ने लगा है। इसे देखते हुए सभी को संक्रमण से बचने के उपाय का पालन गंभीरता से करना चाहिए। मास्क का उपयोग करने के साथ शारीरिक दूरी को लेकर भी विशेष गंभीरता बरतने की जरूरत है। मास्क वितरण शासकीय चिकित्सालय ट्रामा सेंटर के मुख्य द्वार पर मास्क पर किया गया। इस अवसर पर संघ के प्रांतीय प्रवक्ता एवं जिलाध्यक्ष गौरव सोनी, मोहन किचोलिया, शैलेंद्र सोनी, संजय कुमार नागर, अशोक जायसवाल, अमित पारछे, सुबोध पाठक, दिलीप मालवीय, रमेश गवली आदि उपस्थित थे।

Category

🗞
News

Recommended