Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
लखीमपुर खीरी:-आज दिनांक 27.03.21 को जिलाधिकारी खीरी, शैलेन्द्र सिंह; पुलिस अधीक्षक खीरी, विजय ढुल; क्षेत्राधिकारी सदर, अरविन्द कुमार वर्मा द्वारा आगामी होली के त्योहार व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शान्तिपूर्ण, सुरक्षित व सकुशल सम्पन्न कराने एवं आम जनमानस के बीच सुरक्षा की भावना जागृत करने के उद्देश्य से भारी पुलिस बल के साथ शहर क्षेत्र के विभिन्न बाजारों, प्रमुख चौराहों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों आदि में पैदल मार्च किया गया। इस दौरान बाजार क्षेत्र के व्यापारियों/दुकानदारों से वार्ता कर कोरोना के बढते संक्रमण के संबंध में जागरुक करते हुए कोविड गाइडलाइन का पालन करने, त्योहार के दृष्टिगत बाजार में अधिक भीड़-भाड़ के दौरान चोरी, छिनैती, छेड़छाड़ आदि जैसी घटनाओं को रोकने के संबंध में अधिक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। साथ ही आगामी पंचायत चुनाव के दृष्टिगत बाजार क्षेत्र के विभिन्न शस्त्र की दुकानों का भी निरीक्षण किया गया तथा वहां जमा किये गये शस्त्रों के संबंध में आवश्यक पूछताछ कर जमा/बिक्री रजिस्टर्स व अन्य दस्तावेजों का अवलोकन भी किया।

Category

🗞
News

Recommended