Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
आईपीएल 2021 में अब चंद ही दिन शेष रह गए हैं. कोरोना वायरस के बीच कड़े प्रतिबंधों के बीच हो रहे आईपीएल 2021 से पहले कई बड़े खिलाड़ी इससे अपना नाम भी वापस ले रहे हैं. लगभग हर रोज किसी न किसी खिलाड़ी का नाम सामने आ ही जाता है. इस बीच पता चला है कि एमएस धोनी की कप्‍तानी वाली चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स को बड़ा झटका लगा है. ऑस्‍ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने भी अपना नाम वापस ले लिया है. ये महेंद्र सिंह धोनी और सीएसके के लिए अच्‍छी खबर नहीं कही जा सकती. अब देखना होगा कि टीम में जोश हेजलवुड की जगह किसे शामिल किया जाता है. 

Category

🥇
Sports

Recommended