Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव तथा सीजेएम धर्मेन्द्र सोनी ने शनिवार को जिला चिकित्सालय में कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाया। इस दौरान कलेक्टर दिनेश जैन, सीएमएचओ डॉ. राजू निदारिया, सिविल सर्जन डॉ. विपिन जैन, डॉ. दीपक पिप्पल, शहरी क्षेत्र कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. शुभम गुप्ता उपस्थित थे। जिला चिकित्सालय में कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण में शनिवार न्याय विभाग के न्यायाधीशों और अन्य कर्मचारियों का टीकाकरण किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीवास्तव ने सपत्निक उपस्थित होकर टीका लगवाया। इसके पूर्व चिकित्सालय के स्टाफ ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। टीकाकरण के उपरांत टीका लगाने का प्रमाण-पत्र भी दिया गया।

Category

🗞
News

Recommended