Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाहजहांपुर । मामला थाना सदर बाजार क्षेत्र के नगर निगम पानी की टंकी का है। जहाँ विधुत मीटर रीडिंग वर्कर अपनी मागों को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गये । वेतन ना मिलने से नाराज हैं मीटर रीडिंग डर वर्कर। आप को बता दे कि पिछले 1 अप्रैल से विधुत अधीक्षण अभियंता कार्यालय में वेतन ना मिलने कारण अपना काम छोड़कर सभी मीटर रीडिंग कर्मचारी धरना प्रदर्शन कर रहे है । वही आज नाराज विद्युत मीटर रीडिंग कर्मचारी अपनी तमाम मांगो को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गये और जमकर हंगामा काटने लगे। वहीं सूचना के बाद मौके पर प्रशासनिक अधिकारी सहित भारी पुलिस बल पहुंच गया । वही विधुत मीटर रीडिंग के प्रदेश संगठन मंत्री ने चेतावनी दी है कि अगर विद्युत रीडिंग मीटर कर्मचारियों की मांग नहीं मानी गई तो सभी लोग टंकी से कूदकर अपनी जान दे देंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और विधुत अधीक्षण अभियंता की होगी । फिलहाल विद्युत मीटर रीडिंग के कर्मचारियों की धमकी से जिला प्रशासन और पुलिस के हाथ पांव फूल गए हैं और वह सभी कर्मचारियों को टंकी से उतारने का प्रयास कर रहे हैं।

Category

🗞
News

Recommended