Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
सीतापुर:पुलिस अधीक्षक सीतापुर श्री आर.पी. सिंह द्वारा जनपद सीतापुर में अपराध नियंत्रण एवम् आगामी पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराने हेतु अवैध असलहों की रोकथाम के लिये सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी/दक्षिणी के निकट पर्यवेक्षण में एवम् क्षेत्राधिकारीगण के कुशल नेतृत्व में थाना लहरपुर पुलिस टीम व थाना रामपुरमथुरा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान 02 अवैध शस्त्र फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ करते हुए भिन्न भिन्न स्थानों से कुल 04 अभियुक्तगण को अवैध शस्त्रों का निर्माण करते हुए गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। जिनके कब्जे से मौके से 15 अदद निर्मित अवैध शस्त्र, 03 अदद अर्द्धनिर्मित अवैध शस्त्र, 12 कारतूस एवम् अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुए है। उक्त दोनो अवैध शस्त्र फैक्ट्रियों की बरामदगी के संबंध में क्रमशः थाना लहरपुर पर मु0अ0सं0 213/21 धारा 3/5/25 आर्म्स एक्ट व थाना रामपुरमथुरा पर मु0अ0सं0 135/21 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है।

Category

🗞
News

Recommended