Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं उससे बचाव के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग के मैदानी कर्मचारी 45 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों को कोरोना का टीका लगवाने के लिए प्रेरित करे। यह बात कलेक्टर दिनेश जैन ने शनिवार महुपुरा स्थित सामुदायिक भवन में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं बूथलेवल अधिकारियों से कही। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओं श्रीमती मिशा सिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती मंजूषा विक्रांत राय, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रियंका वर्मा, जिला परिवहन अधिकारी श्री ए पी श्रीवास्तव, आबकारी अधिकारी सुश्री मंदाकनी दीक्षित, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती सुषमा भदौरिया, उपायुक्त सहकारिता श्री मनोज गुप्ता, सीएमएचओ डॉ आर निदारिया, सीएमओं श्री भूपेन्द्र दीक्षित भी उपस्थित थे।

Category

🗞
News

Recommended