Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
लखीमपुर: पंचायत चुनाव में डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने जिला पंचायत पद के लिए कलेक्ट्रेट व प्रधान, बीडीसी व ग्राम पंचायत सदस्यों के पद के लिए विकास खंडों में नाम निर्देशन पत्रों की जांच प्रक्रिया का जायजा लेने विकासखंड सदर एवं कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां उन्होंने रिटर्निंग अधिकारी से नाम निर्देशन पत्रों की जांच के संबंध में प्रगति जानी व निर्देश दिए। डीएम ने नाम निर्देशन पत्रों की जांच में सतर्कता व सावधानी बरतने के निर्देश दिए। कहा कि अकारण व लिपकीय त्रुटियों के कारण नाम निर्देशन पत्रों को कदापि निरस्त न करें। उन्होंने कहा कि नाम निर्देशन पत्रों की जांच में औचित्य पूर्ण त्रुटि होने पर ही उसे निरस्तीकरण की कार्रवाई अमल में लाएं। इस दौरान एसडीएम सदर डॉ. अरुण कुमार सिंह, तहसीलदार सदर उमाशंकर मौजूद रहे।

Category

🗞
News

Recommended