Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
पंचायत चुनाव में हिंसा फैलाने के लिए तैयार हो रहे थे अवैध हथियार
#panchayat chunav ke liye #avaidh hathiyar #ho rahe the taiyar
आगामी पंचायत चुनाव में हिंसा फैलाने एवं अपराध करने के लिए जंगल में अवैध तमंचे तैयार किए जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जंगल में छापा मारा। जहां से बने अधबने तमंचे, कारतूस व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि आरोपी का एक भाई मौके से फरार हो गया। शुक्रवार को कैराना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव खुरगान के जंगलों में चलाई जा रहीं अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री पर छापा मारा। जहां से पुलिस ने एक आरोपी आलिम पुत्र इस्लाम निवासी ग्राम खुरगान थाना कैराना को गिरफ्तार कर लिया।

Category

🗞
News

Recommended