लखीमपुर खीरी:-पंचायत चुनाव को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए तहसील के 22 मतदेय स्थलों को संवेदनशील,अतिसंवेदनशील तथा अति संवेदनशील प्लस की सूची में रखा गया है।उप जिलाधिकारी मितौली दिग्विजय कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व में कराए गए सर्वे व स्थलीय निरीक्षण के आधार पर बल्लीपुर,नकारा,कल्लुअमोती,खुंटीखुर्द को अति संवेदनशील प्लस की सूची में तथा ग्राम पंचायत ग्रंट इनायत चीफ,कस्ता,दानपुर, मितौली,लल्लोहा,भीखमपुर,सडीलवा, दतेली कला,इब्राहिमपुर, अमेठी,ढाका,तथा मगही के सभी बूथों को अतिसंवेदनशील की श्रेणी में व मुड़ाहरदासपुर,रौतापुर, परसेहरा प्रथम,लल्लोहा उच्च प्राथमिक विद्यालय, भगौतीपुर,ओसरी को संवेदनशील की सूची में रखकर यहां पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था कराई गई है।ताकि चुनाव के दरमियान किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी ना हो सके,और प्रत्याशी अपना निष्पक्ष मतदान करवा सकें।