Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
लखीमपुर-खीरी। मितौली ब्लॉक में 118 मतदान केंद्रों के लिए बनाए गए 311 बूथ,जिनमे अकेले मितौली ग्राम पंचायत के लिए 31 बूथ बनाए गए है। एसडीएम ने बताया कि मितौली में पंचायत चुनाव के लिए 118 मतदेय स्थलों पर 311 बूथ बनाएं गए हैं। इन पर 311 पोलिंग पार्टियों की तैनाती की गई है। पोलिंग पार्टियों को बूथ तक पहुंचाने के लिए 54 सीटर कुल 46 वाहनों की की मांग की गई है। सभी को बसों से ही भेजने की तैयारी है। एसडीएम ने बताया कि मितौली ग्राम पंचायत में सबसे ज्यादा 31 बूथ बनाए गए हैं। यहां 16 प्रत्याशी मैदान में हैं। जबकि ग्रंट इनायत चीफ में 11 बूथ बने हैं। यहां पर 26 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। एसडीएम ने बताया कि इसबार मितौली के प्राथमिक स्कूल में बूथ नहीं बनाए गए हैं। मितौली के कन्या पाठशाला में दो, राजा लोने सिंह इंटर कॉलेज में 11, आदर्श इंटर कॉलेज में 6, उच्च प्राथमिक विद्यालय रतहरी में 4, प्राथमिक विद्यालय रतहरी में 2, उच्च प्राथमिक विद्यालय मौसमपुर में 2, प्राथमिक विद्यालय में 2, प्राथमिक स्कूल धनीपुर में 2 बूथ बनाए गए हैं। वाहनों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। देर रात तक सभी वाहनों की आमद होने की उम्मीद है।

Category

🗞
News

Recommended