Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार शुक्रवार को जिला क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की मीटिंग में शामिल होने के लिए शाजापुर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कोविड कमांड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया। यहां के स्टाफ से चर्चा कर कार्यप्रणाली की जानकारी ली। साथ ही यहां से होम आइसोलेट मरीजों से भी चर्चा की। इस दौरान कमांड कंट्रोल सेंटर में तैनात स्टाफ ने कोविड-19 में प्राथमिकता देने का आग्रह मंत्री से किया।उल्लेखनीय है कि जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। हर दिन बड़ी संख्या में कोरोना के नए मरीज सामने आ रहे हैं। जिसके कारण हर तरफ चिंता की स्थिति है।

Category

🗞
News

Recommended