Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। नगर में कोरोना कहर थमने  का नाम नहीं ले रहा एक दिन में ही 258 पाजिटिव मरीज सामने आ चुके है। जिले में अब तक 1039 मरीज सक्रिय हैं। संक्रमण की यह दर चिंताजनक हो चली है ऐसे में जिला प्रशासन के आह्वान पर समाजसेवी रामवीर सिहं सिकरवार ने शुक्रवार को आगे आकर 50 ऑक्सीजन सिलेंडर  की व्यवस्था मध्य-प्रदेश के बाहर से कर शहर के निजी व शासकीय अस्पतालों में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीजों को डॉक्टरों के माध्यम से वितरित किए। समाजसेवी रामवीरसिंह सिकरवार द्वारा कोरोना के चलते इस विषम परिस्थिति  में भर्ती मरिजो के लिए 50 ऑक्सीजन सिलेंडर दिए हैं।

Category

🗞
News

Recommended