Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
शाजापुर। जिला अस्पताल में बने कोविड-19 कचरे और गंदगी का अंबार लगा हुआ है जो मरीजों और उनके परिजन को परेशान कर रहा है। स्थिति यह है कि गार्डों से कुछ ही दूरी पर खाने के पैकेट और गंदे कपड़े आदि पड़े हैं। जिन से दुर्गंध भी आ रही है। मरीजों के प्रोजेक्ट का कहना है कि वार्ड में स्टाफ की भारी कमी है। जिसके कारण यह स्थितियां निर्मित हो रही है। समय पर सफाई नहीं हो पा रही है। जो मरीजों और उनकी परेशानियों को काफी बढ़ा रहा है। उल्लेखनीय है कि जिले में सबसे ज्यादा गंभीर मरीज जिला अस्पताल के कारण स्टॉप पर काम का दबाव काफी अधिक बढ़ गया है। इसी के चलते यहां की व्यवस्थाएं काफी प्रभावित हो रही है गिनती के सफाई कर्मी यहां पर ड्यूटी दे रहे हैं। वह भी सफाई के साथ ही अन्य कार्य भी कर रहे है। जिसके कारण सफाई व्यवस्था भी बुरी तरह से प्रभावित हुई है। बहरहाल मरीजों और स्वयं की परेशानी दूर करने के लिए यहां सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने की काफी जरूरत है। सिविल सर्जन डॉ शुभम गुप्ता के निर्देश पर सोमवार शाम को यहां सफाई व्यबस्था में सुधार आया।

Category

🗞
News

Recommended