Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
इंदौर: भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमे कोरोना महामारी पर नियंत्रण को लेकर चर्चा की। बैठक के बाद कैलाश विजयवर्गीय ने  कहा- हम 125 टन ऑक्सीजन की कर रहे हैं तैयारी। कंटेनर की व्यवस्था करने के लिए जिला प्रशासन को र्निदेश दिए हैं। विजयवर्गीय बोले- पीथमपुर से 1200-1400 सिलेंडर रोज भरे जा रहे हैं। एक और प्लांट तीन दिन में होगा चालू। संभागायुक्त से अन्य जिलों का रिव्यू कर, मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड करने के लिए कहा गया। बेड का नेटवर्क खड़ा करने की भी बात कही, बोले- 1500 बेड और होंगे तैयार। उन्होंने आगे कहा की 1500 इंजेक्शन प्राइवेट अस्पताल में होंगे डिस्ट्रीब्यूट। इंजेक्शन की समस्या तीन-चार दिन में खत्म करने का करेंगे प्रयास। बल्क ऑर्डर सक्सेस हुआ तो इंदौर को मिलेंगे 5000 इंजेक्शन। भाजपा महासचिव ने लोगों को इंजेक्शन के भरोसे न रहने की भी सलाह दी। बोले- पूरे इंडिया में नहीं है इंजेक्शन।
उन्होंने इंदौर की जनता को स्वच्छता में 4 बार नंबर वन आने का श्रेय भी दिया। कहा- कोरोना से जीतने का श्रेय भी इंदौर की जनता को जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में टेस्टिंग बढ़ाई जाएगी। ग्रामीण साधनों का अपडेट करने के लिए भी दिए निर्देश। 

Category

🗞
News

Recommended