Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
चक्रवाती तूफान टाक्टे के कारण जहां तटीय इलाकों में भारी बारिश व तेज हवाएं चल रही हैं, वहीं इसका असर अन्य राज्यों में दिखाई दे रहा है। इस तूफान को लेकर राज्‍य सरकारें अलर्ट है। साथ ही उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे इलाकों पर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र असम के मध्य भागों में देखा जा सकता है। इन सब का असर उत्‍तर प्रदेश, मध्‍य प्रदेश और राजस्‍थान जैसे राज्‍यों पर भी देखने को मिल रहा है। टाक्टे के कारण मध्‍य प्रदेश और राजस्‍थान के अधिकांश हिस्‍सों में तेज बारिश (Heavy Rain) रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग के अनुसार उत्‍तर प्रदेश, राजस्‍थान, मध्‍य प्रदेश, महाराष्‍ट्र, गोवा और गुजरात के कई स्‍थानों पर बारिश होगी।

Category

🗞
News

Recommended