Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
टीम इंडिया के श्रीलंका दौरे की तैयारी शुरू हो गई है. जुलाई में श्रीलंका दौरे पर जाने वाली भारतीय क्रिकेट टीम मुंबई में करीब 15 दिनों तक क्वारंटीन में रहेगी, जहां रोज खिलाड़ियों का टेस्ट किया जाएगा. तीन वन डे और तीन टी20 मैचों के लिए टीम इंडिया 28 जुलाई को कोलंबो के लिए रवाना होगी. श्रीलंका दौरे के लिए शिखर धवन को भारतीय टीम की कप्तानी सौंपी गई हैं जबकि तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार उपकप्तान होंगे. इस दौरे के लिए 20 खिलाड़ियों को चुना गया है. दौरे के लिए पांच नेट गेंदबाजों का भी चयन किया गया है. भारतीय टीम को श्रीलंका दौरे पर 13 से 25 जुलाई तक तीन वनडे और इतने ही मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है.

Category

🥇
Sports

Recommended