Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
आईपीएल 2021 के बचे हुए मैचों को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही हैं. हालांकि आईपीएल 14 के बचे हुए मैचों के शुरू होने में अभी वक्त बचा हुआ है, लेकिन काम भी कम नहीं है. लगातार बीसीसीआई इस दिशा में काम कर रही है. इस बीच बीसीसीआई को एक बड़ी सफलता मिल गई है. वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड इस बात पर सहमत हो गया है कि सीपीएल यानी कैरेबियन प्रीमियर लीग की तारीखें आईपीएल से न टकराएं, ये बीसीसीआई की बड़ी सफलता है. लेकिन काम अभी खत्म नहीं हुआ है. बीसीसीआई को अभी ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के क्रिकेट बोर्ड से भी बात करनी है. जो लगातार चल भी रही है.

Category

🥇
Sports

Recommended