Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
बॉलीवुड में ट्रेजडी किंग के नाम से फेमस दिलीप कुमार की कोई संतान नहीं है। यह बात सभी जानते हैं, लेकिन कम ही लोगों को पता होगा कि वे पिता क्यों नहीं बन सके। इसका जवाब उन्होंने अपनी ऑटोबायोग्राफी 'द सबस्टांस एंड द शैडो' में दिया था। बुक में दिलीप कुमार ने कहा है, "सच्चाई यह है कि 1972 में सायरा पहली बार प्रेग्नेंट हुईं। यह बेटा था (हमें बाद में पता चला)। 8 महीने की प्रेग्नेंसी में सायरा को ब्लड प्रेशर की शिकायत हुई। इस दौरान पूर्ण रूप से विकसित हो चुके भ्रूण को बचाने के लिए सर्जरी करना संभव नहीं था और दम घुटने से बच्चे की मौत हो गई।" दिलीप की मानें तो इस घटना के बाद सायरा कभी प्रेग्नेंट नहीं हो सकीं।

#DilipKumar #DilipKumarChildren

Category

🎈
Fun

Recommended