Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुसलमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी गुरुवार को चुनावी थर्मामीटर से पश्चिम यूपी के सियासी मिजाज की थाह लेने के लिए निकले हैं. इसके लिए उन्होंने दिल्ली से सड़क के रास्ते गाजियाबाद, हापुड़, अमरोहा, संभल होते हुए मुरादाबाद पहुंचे. इस दौरान जगह-जगह उनका स्वागत हुआ . ओवैसी का ये दौरा पश्चिमी यूपी में मिशन-2022 का आगाज है, जहां मुस्लिम समुदाय निर्णायक भूमिका में है.  असदुद्दीन ओवैसी यूपी की सियासत में मुसलमानों को सत्ता में हिस्सेदारी को अहम मुद्दा बना रहे हैं. 
.#Omprakashrajbhar #AsaduddinOwaisi #Uttarpradesh

Category

🗞
News

Recommended